हरिपुरधार (सिरमौर)। उप-तहसील हरिपुरधार में बुधवार को भावना शर्मा ने नायब तहसीलदार का पदभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कार्यालय में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और साथ में जनगणना का कार्य जो चला है उसे समय पर पूरा किया जाएगा।
हरिपुरधार क्षेत्र से लगते ग्राम पंचायत दियुड़ी खड़ांह, गेहल, बड़ौल के प्रधान विनेश कुमार, ओपी ठाकुर और अनिल शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष दिलीप चौहान आदि ने नायब तहसीलदार का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रशासन और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी तरीके से कार्य करेगा।-