नाहन (सिरमौर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऑनलाइन स्पर्धाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। तंबाकू दिवस पर स्कूल में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में कविता और भाषण स्पर्धा आयोजित की गई थी। इससे कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नवमीं से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्या मीरा बंसल ने बताया कि कविता प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं की कनन पुंडीर ने पहला, सुदीरित चौहान ने दूसरा और इसी कक्षा की आनम खान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जबकि कविता प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जमा दो की सुखविंद्र कौर और दसवीं की तनुषा ने संयुक्त रूप से पहला, दसवीं की अविदा जोधा ने दूसरा और दसवीं की ही वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सातवीं की भाविका ने पहला और आठवीं की कनन पुंडीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की प्रतिभा और तनुजा ने संयुक्त रूप से पहला, जमा दो की संजना पंवार ने दूसरा और जमा एक की नंदिनी पंवार ने तीसरा स्थान हासिल किया।