फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विकास कार्यों में 2024 से पहले हो चुकी राशि की निकासी, धरातल पर नहीं लगी ईंट

विज्ञापन
भवाई पंचायत में अनियमितता के आरोपों को लेकर उपायुक्त को ​शिकायत पत्र सौंपते ग्रामीण।संंवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विकास कार्यों में 2024 से पहले हो चुकी राशि की निकासी, धरातल पर नहीं लगी ईंट
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भवाई पर लगाए गंभीर आरोप, नाहन आकर डीसी को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और अकूत संपत्ति एकत्रित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अपने आरोपों को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भवाई गांव के विजय पुत्र सुरजन सिंह व तपेंद्र सिंह पुत्र जीवन सिंह के नेतृत्व में नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मिला और उनको पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विकास कार्यों में ग्राम पंचायत भवाई को पहला स्थान मिला है। पंचायत में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई ऐसे भी कार्य हैं जिनकी राशि की निकासी 2024 से पहले हो चुकी है लेकिन धरातल पर एक ईंट भी नहीं लगी है। ऐसे कार्यों में हरिजन बस्ती का आंगनबाड़ी केंद्र, इंटरलॉक टाइल के साथ बनने वाली ड्रेन, अनेक गलियां, क्रेश बैरियर और अलग-अलग जगहों पर बनने वाली पुलिया शामिल हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर अवैध रूप से सचिव का कार्य करने, फ्रॉड हस्ताक्षर करने, बीपीएल सूची में रहते हुए करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने, परिवार के सदस्यों के खाते में मनरेगा की राशि आने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने उपायुक्त से इन सभी मामलों की जांच करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को यह भी बताया कि विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जवाब भी मांगा गया है जो आज तक नहीं मिला है। यहां तक कि उन पर आरटीआई वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें