फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारत विकास परिषद ने एसवीएम देवीनगर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
एसवीएम स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बच्चे और भारत विकास परिषद की पांवटा शाखा के प्रतिनि
विज्ञापन
आम, आंवला, नीम और जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारत विकास परिषद, पांवटा साहिब शाखा की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर, देवीनगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, आंवला, सहजन, नींबू, जामुन, अमरूद, बेलपत्र और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के सचिव अरुण शर्मा और महिला सहभागिता संयोजक डॉ. भूपेश धीमान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा नालियों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की, ताकि मच्छरों की उत्पत्ति और संक्रामक बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में परिषद की ओर से सचिव अरुण शर्मा, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. भूपेश धीमान, पर्यावरण योजना प्रमुख विनोद सैनी, संस्कार संयोजक अमित भटनागर, नंदा गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शैल सहगल, डॉ. संजीव सहगल और सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य दीपिका देओल, कविता चौहान, तेज प्रकाश, रणदेव, मनोज तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें