संवाद न्यूज एसेंसी
नाहन (सिरमौर)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हिमाचल पथ परिवहन निगम की नाहन की कर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद भंडारे में लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई।
भंडारे में पथ परिवहन निगम के तकनीकी कर्मचारी, चालक और परिचालकों ने लोगों को प्रसाद बांटा। इस दौरान आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भी भंडारे में सेवाएं दीं। भंडारे से पहले पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान हवन का आयोजन भी हुआ। इस हवन में कर्मचारियों ने भाग लिया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद