-सैकड़ों भक्तों ने कथा पाठ में भाग लिया, समापन पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब में श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ ही समापन हुआ। रविवार को बद्रीनाथ धाम वाले कथा व्यास गिरिश चंद्र सेवाल ने कथा प्रवचन किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
एसएस गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल से रविवार तीन मई तक रोज पूजन और मूल कथा पाठ आयोजित की गई। इस दौरान कथा वाचक आचार्य गिरीश चंद्र सेवाल ने संगीतमय कथा प्रवचन के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार कृष्ण सुदामा मिलन, रास लीला, श्रीराधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह, श्रीराम जन्म और महाभारत के दुर्योधन पांडव कथा पाठ किया। राधा-श्रीकृष्ण के बिछड़ने व सुदामा मिलन के बारे में कथा पाठ के दौरान भक्तगण भाव विभोर हुए। रविवार को श्रीमद् भागवत कथा संपन्न पर आचार्य गिरीश सेमवाल ने आयोजक श्रीमद्भागवत सेवा समिति, विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब के पुनीत कथा पाठ से मिलने वाले सौभाग्य बारे भक्तों को अवगत करवाया। इसके बाद भंडारे का आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संवाद