फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पितृपक्ष में ददाहू में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

विज्ञापन
ददाहू में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर आयोजित कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सती का बाग ददाहू में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पितृपक्ष के अवसर पर गोसेवा सदन समिति की ओर से सती का बाग ददाहू में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर शनिवार को ददाहू में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश शोभायात्रा शिव मंदिर ददाहू परिसर से शुरू होकर ददाहू बाजार, गिरिपुल और रेणुकाजी तीर्थ से होते हुए सती का बाग पहुंची। यहां श्रीमद्भागवत महापुराण को मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा पंडाल में स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित प्रेमचंद शर्मा तीन अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। समिति के अनुसार कथा का आयोजन गौ सेवा सदन के विकास और जीर्णोद्धार के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्टी अशोक अग्रवाल, गौ सदन संचालक हरीश गर्ग, मंदिर कमेटी प्रधान नरेश गोयल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें