12 वर्ष कार्यकाल पूरा करने वाले चौकीदार को नियमित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत चौकीदार पांवटा ब्लॉक संघ इकाई के चुनाव में भगत सिंह को दूसरी बार प्रधान नियुक्त किया गया। चुनावी बैठक के दौरान चौकीदार को दैनिक भोगी बनाए जाने समेत विभिन्न मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नई गठित कार्यकारिणी में भगत सिंह को प्रधान, रफीक मोहम्मद उप प्रधान, मुकेश चौहान को सचिव, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष व मुख्य सलाहकार जीत सिंह होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में संतराम, विनोद, बलवंत, केदार सिंह को शामिल किया गया है। चुनाव के बाद दूसरी बार प्रधान नियुक्त हुए भगत सिंह ने कहा कि 12 वर्ष कार्यकाल पूरा करने वाले चौकीदारों को नियमित किया जाए। चौकीदारों का हर माह खाते में मानदेय डाले जाने की मांग सरकार से की जा रही है।