फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भांभी भनौत स्कूल के दो छात्रों ने उत्तीर्ण की छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
यश ठाकुर।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनौत के आठवीं कक्षा के दो छात्रों ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में स्कूल के चार छात्र बैठे थे, इनमें से दो छात्रों यश ठाकुर और कार्तिक ठाकुर ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से संचालित इस योजना के तहत छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये (1,000 रुपये प्रतिमाह) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जाती है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और विषयगत योग्यता का कड़ा परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रभारी सुभाष शर्मा ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

संवाद

यश ठाकुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें