फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांंवटा साहिब से नाहन तक बेटी बचाओ, न्याय यात्रा : नाथू राम चौहान

विज्ञापन
पांवटा साहिब विश्राम गृह में पत्रकारा वार्ताकरते हुए समाजसेवी नाथूराम चौहान: संवाद
विज्ञापन
पांंवटा साहिब से नाहन तक बेटी बचाओ, न्याय यात्रा : नाथू राम चौहान
विज्ञापन

कहा, मंगलवार को सुबह दस बजे विश्वकर्मा चौक से शुरू होगी यात्रा
समाजसेवी बोले बेटी सभ्य समाज के लिए एक नैतिक जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से जिला मुख्यालय नाहन तक बेटी बचाओ, न्याय यात्रा शुरू की जाएगी। समाज में गलत का विरोध करना भी जरूरी है। समाजसेवी नाथू राम चौहान ने शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
नाथू राम चौहान ने कहा कि बेटी किसी भी धर्म व समाज की है, सभ्य समाज के लिए बेटी के प्रति कुछ एक नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। इसके लिए युवाओं व समाज में जागरुकता फैलानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि माजरा थाना के तहत युवती मामले में बेटी के परिवार के लिए आवाज बुलंद कर रहे पीड़ित पक्ष पर एक तरफ पत्थरबाजी हो रही थी और दूसरी तरफ से लाठी बरस रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथू राम ने कहा कि सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती। हर बेटी पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। इतने दिनों तक बेटी गायब रहना हर परिवार के साथ पूरा समाज के लिए चिंता का विषय रहना स्वभाविक रहता है। अधिकारियों को भी ऐसे संवेदनशील मामलों में संयम के साथ अपने दायरे में रहना जरूरी है। मंगलवार को विश्वकर्मा चौक से सुबह दस बजे से जिला मुख्यालय नाहन तक ये यात्रा निकाली जाएगी जिससे एक सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया जा सके।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें