फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह चौहान का भव्य स्वागत

विज्ञापन
कफोटा में बीईईओ का स्वागत करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



अध्यापकों ने दिया मिलजुलकर कार्य करने का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/सतौन (सिरमौर)। शिक्षा खंड कफोटा में पदभार ग्रहण करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) प्रताप सिंह चौहान का प्राथमिक शिक्षक संघ और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संघ के महासचिव चतर सिंह ठाकुर, मुख्य संयोजक रंगलाल तोमर, खंड अध्यक्ष श्याम सिंह कपूर, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, पूर्व बीआरसी बलवीर सिंह चौहान, अन्य केंद्रीय मुख्य शिक्षक और कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त बीईईओ प्रताप सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने खंड के शिक्षा ढांचे की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और अधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव चतर सिंह ठाकुर ने कहा कि कफोटा शिक्षा खंड को एक अनुभवी, तर्कसंगत और न्यायशील अधिकारी मिले हैं। विश्वास जताया गया कि उनके कुशल मार्गदर्शन और अगवाई में शिक्षा खंड कफोटा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा और कार्यशैली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें