फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में बीईईओ कार्यालय खोला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधानसभा उपाध्यक्ष से की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ नौहराधार के सदस्यों ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, टोपी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
संघ के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष को शिक्षकों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। संघ ने नौहराधार खंड में एक अलग बीईईओ कार्यालय भवन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से यह कार्यालय बीआरसीसी भवन में ही संचालित हो रहा है, जिससे शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संघ ने प्राथमिक स्कूलों में अंडर-12 खेलों को पुनः शुरू करने की भी मांग रखी। पदाधिकारियों का कहना था कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश तोमर, महासचिव जयपाल अदमाईक, जिला पीटीएफ के मुख्य सलाहकार सतपाल, रूप राज कमल, शमशेर जंग, सोमदत्त पुंडीर, राकेश ठाकुर, तपेंद्र सूर्या, भरत सिंह, दिलावर सिंह, देशराज और सुभाष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें