फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कठवार में शारीरिक शिक्षक ने किया स्कूल का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
कठवार स्कूल के मंच परिसर में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान द्वारा निजी धन से लगाई टाइलें। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा पेज-5 नंबर की लीड़ खबर उम्मीद की मशाल के टैग के साथ प्रकाशित करें..
विज्ञापन

उम्मीद की मिसाल
कठवार में शारीरिक शिक्षक ने किया स्कूल का सौंदर्यीकरण
सुरेंद्र सिंह चौहान ने मंच, बरामदे और मंदिर में टाइलें लगवाकर स्कूल कर दिया चकाचक
बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा
जगत सिंह तोमर
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठवार में कार्यरत शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान ने सही मायने में शिक्षक होने का फर्ज निभाकर समाज के समक्ष वो मिसाल पेश की है, जो बिरले ही कर पाते हैं।
दरअसल, शारीरिक शिक्षक ने सरकार से राशि मिलने का इंतजार किए बिना ही अपने वेतन के पैसों में से स्कूल में सुविधाएं जुटाने के साथ ही इसके सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये की राशि खर्च की है। यही नहीं, यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जज्बा कायम हो, इसके लिए बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हजारों रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक के इस कार्य की स्कूल स्टाफ और पंचायत के लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैंं। जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र के उपमंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाली यह पाठशाला सौंदर्यीकरण के लिए जूझ रही थी। यहां पर मंच तो था लेकिन बेहद अनाकर्षक। इसके सौंदर्यीकरण की भी कमी विद्यालय को खल रही थी। इसे देखते हुए यहां कार्यरत शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान ने विशाल मंच, प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर बरामदे और सरस्वती मंदिर में टाइल्स और शीशे लगवाए। इसके लिए सभी प्रकार की सामग्री अपनी ऐच्छिक निधि से खरीदी और मिस्त्री व मजदूरों का मेहनताना भी खुद ही वहन किया।
इस कार्य में 105 पेटी टाइल्स, 28 बैग सीमेंट समेत मिस्त्री और मजदूरों की पूरी दिहाड़ी शामिल हैं।
इसके अलावा शारीरिक शिक्षक ने बच्चों में अच्छे अंक लाने के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़े, इसके लिए शिक्षा सत्र 2024-25 में बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर प्रति छात्र-छात्रा को 5100 रुपये और 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्रा को 11,000 रुपये की राशि अपनी ओर से ट्राॅफी के साथ देने की घोषणा की है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान का यह प्रयास दूसरों के लिए बेहद प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान ने खेल शिविर का भी आयोजन किया था ताकि विद्यार्थियों में बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा कायम हो।
विज्ञापन

-संवाद

कठवार स्कूल के मंच परिसर में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान द्वारा निजी धन से लगाई टाइलें। संवाद

कठवार स्कूल के मंच परिसर में शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र चौहान द्वारा निजी धन से लगाई टाइलें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें