फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में बीडीसी, प्रधानों व उपप्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
राजगढ़ में शपथ ग्रहण करते पंचायत प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ में पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों को एसडीएम नरेश वर्मा ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के हाल में शपथ दिलाई। विकास खंड के 15 पंचायत समिति सदस्यों, 33 प्रधानों और 33 उप प्रधानों को सादे समारोह में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रीना कश्यप, खंड विकास अधिकारी आरके शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक रीना कश्यप ने नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें ताकि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। एसडीएम नरेश वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज में रहकर वह समाज के उत्थान के लिए बहुत काम कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी आरके शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे आग्रह किया कि वह विकास कार्यों को समय से पूरा करने के लिए विशेष सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें