फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी बीडीसी की पहली बैठक

Sun, 17 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी नाहन के गठन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच उपजे भारी विवाद और हंगामें के बाद पहली बैठक में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का फैसला रविवार को नहीं हो पाया। एसडीएम नाहन टाशी संडुप ने कहा कि 22 जनवरी को नाहन बीडीसी की दोबारा बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


18 सदस्यीय नाहन बीडीसी की पहली बैठक 11 बजे बीडीओ कार्यालय सभागार में शुरू हुई। बैठक में भाजपा के 11 सदस्यों सहित ददाहू सीट से जीतकर आई श्यामा देवी भी मौजूद थी। जबकि कांग्रेस के कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। जैसे ही एसडीएम ने बैठक शुरू की एकाएक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाल में प्रवेश किया और श्यामा देवी को अपने साथ लेकर जाने लगे। इसका भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया।

मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल, हिमफेड के चेयरमैन कंवर अजय बहादुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी और कालाअंब जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की श्यामा देवी को भाजपा ने जबरदस्ती किडनैप कर तीन दिन तक प्रदेश से बाहर किसी होटल में रखा।
विज्ञापन


अब मौके पर श्यामा देवी के ससुर रूप सिंह के साथ भी भाजपा नेताओं ने मारपीट की। भाजपा की ओर से मौजूद नव निर्वाचित सदस्यों में अनिल ठाकुर, कविता, सीता, नीरज, भीम सिंह, बिमलेश, स्नेहलता, सरतार मोहम्मद, सुषमा सैनी, मोनिका शर्मा, नीलम देवी आदि मौजूद थे। जिनका बैठक के बाद डा. राजीव बिंदल ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता पुलिस और प्रशासन को अपने साथ लेकर जबरन नाहन बीडीसी पर कब्जा करना चाहते हैं, जो लोकतंत्र की हत्या है। श्यामा देवी स्वेच्छा से बैठक में आई थी। जिस पर जबरदस्त दबाव बनाकर उसे बैठक से किडनैप किया गया।

भाजपा के पास पहले ही 11 सदस्यों के साथ बहुमत है। उन्होंने आशंका जताई कि श्यामा देवी की तरह अभी कुछ और सदस्यों को कांग्रेस के नेता दबाव बनाकर अपने पाले में करने की फिराक में हैं। जिला प्रशासन कांग्रेसी नेताओं की कठपुतली बना हुआ है।

उधर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि डा. राजीव बिंदल किडनैपिंग जैसे कार्यों को छोड़कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ न करें। श्यामा देवी के साथ क्या किया गया यह स्वयं उसने पुलिस ने बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें