राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला बास्केटबाल संघ की ओर से रविवार को नाहन के चौगान मैदान में राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला सीनियर जिला टीम के गठन को लेकर ट्रायल आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों वर्गों में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों के लिए 3 से 11 दिसंबर तक नाहन में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर को दोनों वर्गों की 12-12 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक कांगड़ा में होगी। इस अवसर पर सिरमौर जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा, संयुक्त सचिव राकेश चौहान, कोच कंवर अभय सिंह, सचिन, चमन आदि मौजूद रहे।