फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शबाना शेख और ललित शर्मा को सौंपी प्रेस सचिव की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर की युवा अधिवक्ता शबाना शेख और ललित शर्मा को सिरमौर जिला बार संघ नाहन में प्रेस सचिव का दायित्व दिया गया। संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदनदीप सिंह शाह ने मंगलवार को सिरमौर जिला बार संघ नाहन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई अहम पदों पर नियुक्तियां की।

इनमें नागेंद्र ठाकुर, विवेक महत्ता, मुकुल गर्ग, अरूण ठाकुर और कर्ण चौहान को सलाहकार, बृजेश चौहान, वासिम खान, नवनीत अग्रवाल व नीरज कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा संदीप चौहान को महासचिव, अजय प्रजापति को कार्यालय सचिव, माईन इकबाल, विशाल शर्मा, राजेश कुमार और अमित पुंडीर को संयुक्त सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर बिष्ट व रूखसार सैय्यद को कोषाध्यक्ष, प्रिया नेगी व मनीषा चौहान को लाइब्रेरियन बनाया गया। इसके अलावा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख की पुत्री शबाना शेख और ललित शर्मा को प्रेस सचिव और शरद पंडित व सुरेंद्र नागवान को बार रूम का प्रभारी नियुक्त किया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें