संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का पांवटा साहिब में आयोजन किया गया। इसमें अंचल बंजार प्रथम, अंचल श्री रेणुकाजी द्वितीय और अंचल रामपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तर से प्रथम श्रेणी में चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन अयोध्या में किया जाएगा। अब तक इस प्रतियोगिता में लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रतिभागी गांव, उपसंच, संच और अंचल स्तर से चयनित हुए। प्रतियोगिता भजन-कीर्तन, संस्कृति, परिवेश, परिधान और वाद्य यंत्रों के आधार पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में आठ अंचलों बंजार, मंडी, रामपुर, कुमारसेन, श्री रेणुकाजी, सोलन, चौपाल और शिलाई के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में ज्ञान सिंह चौहान (संयुक्त उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश, सेवानिवृत्त), दयानंद महाराज, हितेंद्र कुमार (ब्लॉक समिति बीडीसी अध्यक्ष), अधिवक्ता दिनेश, अधिवक्ता रण सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, भरत राणा (संभाग प्रभारी), अजय गजटा (संभाग प्रमुख), सतपाल, कुमारी रेनू बाला सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।