road become dangerous in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
राजपुर/पांवटा(सिरमौर)। बनौर-पांवटा साहिब सड़क मार्ग पर रविवार को लगभग दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, रविवार को सुबह बनौर के समीप एक ट्रक खराब हो गया। तकनीकी खराबी आने की वजह से ट्रक बीच सड़क पर ही रुक गया जिससे बनौर-पांवटा मार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा। खतवाड़ क्षेत्र से आने वाले ट्रक व छोटे वाहन इस दौरान रास्ते में फंस गए।
स्थानीय क्षेत्र निवासी रेखा ठाकुर, दया राम, बलबीर सिंह व शालू चौहान ने कहा कि सुबह साढ़े 8 बजे खतवाड़ बनौर क्षेत्र से पांवटा की तरफ मार्ग पर एक ट्रक खराब हो गया जिससे छोटे वाहन व माईन से पत्थर भर कर पहुंचे ट्रक बीच में फंसे रहे। बीच मार्ग पर खराब हुए ट्रक को खाली करवाया गया। इसके बाद ट्रक को दूर ले जाया जा सका।
मौके पर पहुंची लोडिंग मशीन से दूसरे ट्रक में पत्थर भरने के बाद सड़क वाहनों के लिए खुल सका। इस दौरान छोटे वाहनों में पांवटा की तरफ जाने वाले लोग व ट्रक मौके पर दो घंटे तक फंसे रहे।इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।