फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क होगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
छह किलोमीटर मार्ग की टारिंग की तैयारी, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया पूरी प्राकृतिक आपदा के तहत हुआ बजट का प्रावधान, दो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क जल्द पक्की होगी। वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा से सड़क को हुए नुकसान के बाद विभाग ने इसकी मरम्मत और पक्की करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद प्राकृतिक आपदा के तहत सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। अब पूरे छह किलोमीटर मार्ग को पक्का करने के लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
सड़क के पक्का होने से बजगा और बागथन पंचायतों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। वर्तमान में सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, उपप्रधान साहुल ठाकुर, वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा, बागथन पंचायत के उपप्रधान महेंद्र सिंह, श्याम दत्त शर्मा, अशोक शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी सड़क एक साथ पक्की होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डूंगा घाट, बागथन और बनाड़ से बोहलघाट तक सड़क के कई हिस्सों की हालत खराब बनी हुई थी। अब पूरे मार्ग के पक्का होने से दोनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क को एक साथ पक्का करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पहले इस सड़क के केवल दो किलोमीटर हिस्से को पक्का करने की योजना थी, लेकिन अब पूरे छह किलोमीटर मार्ग को एक साथ पक्का किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें