फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां रहीं शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
पांवटा साहिब मुख्य बाजार में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। देर शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहीं। मंगलवार को वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। वाल्मीकि मंदिर समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने शहरवासियों को पर्व की बधाई देते हुए महर्षि वाल्मीकि के दिखाए सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के मार्ग में समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी की सैनी समाज टीम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि लंगर सेवा आपसी भाईचारे, समानता और मानव सेवा का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।-

पांवटा साहिब मुख्य बाजार में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें