फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पंचकूला के लापता अक्षय की खोज में निकलीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर

Mon, 10 Mar 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार से 13 दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश अब माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर करेंगी। 
विज्ञापन
अक्षय की खोज में निकलीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार से 13 दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश अब माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर करेंगी। उनके साथ तीन स्थानीय और यूपी के दो युवक भी गए हैं। रविवार को टीम नौहराधार से रवाना हुई।  हिमाचल की बेटी और सोलन जिले के ममलीग की रहने वाली बलजीत कौर एक कुशल पर्वतारोही हैं।

विज्ञापन


उनके साथ उत्तर प्रदेश के विपिन चौधरी व अभिषेक, नौहराधार के तपेंद्र हंसराज और हरीश भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बने हैं। बलजीत ने बताया कि हम लोग मानवता व पीड़ित परिवारजनों के दर्द को देखते हुए लापता युवक की तलाश पर निकल रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें युवक को ढूंढने में कामयाबी मिलेगी। 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन अक्षय अपने दोस्त के साथ चूड़धार पहुंचा था। इस दौरान वह अपने दोस्त से बिछड़कर लापता हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें