फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर मंदिर परिसर को सजाते कामगार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

चार सेक्टरों में बांटा मेला स्थल, 500 जवानों के कंधों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्मा
संदिग्ध तत्वों से निपटने के लिए मेलास्थल पर लगाए गए 150 सीसीटीवी कैमरे
संजय गुप्ता
कालअंब (सिरमौर)। महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्र मेले के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 22 सितंबर से शुुरू हो रहे नवरात्र मेले के लिए मंदिर की फूलों व लड़ियों से साज सज्जा की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेड्स लगाए गए हैं।
नवरात्रि मेले के दौरान नियमानुसार मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट खुलने के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। मंदिर न्यास के सहायक प्रबंधक के अनुसार अश्विन मास के नवरात्रि मेले से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नारियल चढ़ाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को सूखा प्रसाद चढ़ाने की अनुमति होगी। नकदी भेंट के अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी भेंट चढ़ाने की श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। त्रिलोकपुर के प्रवेश द्वार के समीप ही मंदिर न्यास का बड़ा हॉल तैयार किया गया है। यहां पर एक समय में छह से सात भंडारे एक साथ लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। इसके अलावा मंदिर व मेला परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए 75 निजी सफाई कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। माता बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना का दायित्व भक्त लाला रामदास के वंशज निभाएंगे।
बाक्स
पांच सेक्टर में 500 अधिकारी कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
नवरात्र मेले के दौरान मेला स्थल को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है। मेले में सुरक्षा का जिम्मा करीब 500 सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर रहेगा। इसमें 200 पुलिस जवान, 150 होमगार्ड जवान और 150 निजी सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा संदिग्ध और बिगड़ैल लोगों पर लगाम कसने के लिए मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यही नहीं पुलिस के कई पुरुष व महिला जवान सादी वर्दी में लोगों के बीच तैनात रहेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि त्रिलोकपुर में शुरू हो रहे नवरात्र मेले की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर रहेगी।
विज्ञापन



बाक्स
नाहन से त्रिलोकपुर के लिए चलेगी चार अतिरिक्त बसें
महामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम नाहन से त्रिलोकपुर के लिए चार अतिरिक्त बसें चलाएगा। नियमित रूट की बसों के अलावा ये चार बसें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को मेला क्षेत्र तक पहुंचने और वापस आने में परेशानी न हो। सह अड्डा प्रभारी धमेंद्र ने यह जानकारी दी।


संवाद

त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर मंदिर परिसर को सजाते कामगार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें