शिलाई स्कूल में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू
तीन दिवसीय स्पर्धा में 16 स्कूलों के 115 वैज्ञानिक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में बुधवार को तीन दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई जिसका शुभारंभ हिंदी के अध्यापक एसएस वर्मा ने किया। उपमंडल स्तरीय इस बाल विज्ञान कांग्रेस में 16 स्कूलों के 115 नन्हें वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि पहले दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी, मॉडल और स्किट की गतिविधियां आयोजित की गईं। नन्हें वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश करके लोगों को हैरत में डाला।
इस अवसर पर सूरज राणा, सुरेश शर्मा, प्रदीप ठाकुर, खजान सिंह नेगी, कल्याण शर्मा और दिनेश चौहान मौजूद रहे। संवाद