सांस्कृतिक नृत्य और प्रश्नोत्तरी में राजगढ़ क्लस्टर बना विजेता
राजगढ़ स्कूल में खंड स्तरीय बाल मेले में कई स्कूलों ने लिया भाग
टीएलएम प्रोजेक्ट में ईशिता और एकलगान में राजगढ़ की सुगंधि विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन पीएमश्री उत्कृष्ट संस्थान वैद्य सूरत सिंह स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष दिनेश आर्य रहे। उन्होंने मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
बाल मेले के समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि इस मेले में राजगढ़ खंड के पांच क्लस्टर में आयोजित मेलों के विजेता छात्रों ने खंड स्तर पर भाग लिया। इस दौरान हुई सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में राजगढ़ क्लस्टर प्रथम, पबियाना द्वितीय और फागु तृतीय स्थान पर रहे।
प्रश्नोत्तरी में भी राजगढ़ क्लस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पबियाना द्वितीय और सनौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में राजगढ़ की सुगंधि पहले, वंशिका फागू दूसरे और समर सनौरा तीसरे स्थान पर रही। नाटक में राजगढ़ पहले, पबियाना दूसरे और फागू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रोजेक्ट में पबियाना क्लस्टर की परिधि पहले, आदर्श राजगढ़ दूसरे ओर कनिका और खुशी तीसरे स्थान पर रहे।
टीएलएम प्रोजेक्ट में ईशिता राजगढ़ ने प्रथम, ऐंजल फागू ने द्वितीय और वंशिका व हिमानी पबियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में राजगढ़ विद्यालय की छठी कक्षा की मनावी राज विजेता, जबकि फागू की खुशी उपविजेता रही।
इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य देश राज, विपिन कुमार, अनीला चौहान, उप प्रधानाचार्य दलीप, देवेंद्र चौहान, दून देहरिया उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापक प्रेम चौहान, प्रवीण शर्मा, कमलेश चौहान सहित विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।
-संवाद