सिरमौर जिले के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई(सिरमौर)। सिरमौर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को बाल दिवस की धूम रही। शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगहों पर शिक्षाप्रद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
नाहन के अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद बच्चों ने समूह नृत्य, कविता पाठ, गीत, नाटक की प्रस्तुति दी। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य देविंद्र साहनी ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला। इसके अलावा सैनवाला, मोगीनंद, कालाअंब, क्यारी, सुरला, शमशेर स्कूल समेत अन्य स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
बाक्स
नाहन/सराहां। राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला प्रेमनगर के बच्चों ने फाइव स्टार टैथीज हिमालया रिजॉर्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने यहां परिसर में स्पून रेस, बैलून रेस, सैक रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और खूब मस्ती की। इस मौके पर पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा और शिक्षिक सृष्टि शर्मा भी मौजूद रहे।
-बाक्स
राजगढ़। शिव शक्ति बीएड कॉलेज में हिमालयन समूह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने समूहगान की प्रस्तुति दी। जबकि प्रशिक्षुओं ने समूह गीत, समूह नृत्य, एकल गीत, शायरी व कविता की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन करीना और संहत ने किया।
-बाक्स
पुरुवाला। एवीएन स्कूल धौलाकुआं में स्कूल प्रबंधक उमेश कुमार, प्रिंसिपल इंदुबाला ने बाल दिवस की बधाई दी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम शुरू हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रबंधक ने बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, टॉम एंड जेरी जैसे कार्टून शो भी स्कूल में प्रदर्शित किए गए।
बाक्स
नाहन। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य निर्मला वर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने बाल दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाओं ने भी मंच से अपने टेलेंट का प्रदर्शन करके खूब तालियां बटोरीं।
बाक्स
शिलाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरास में हुए कार्यक्रम में 300 बच्चे और अध्यापक मौजूद रहे। 12वीं की छात्रा रोशनी ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ने चाचा नेहरू पर विचार रखे। टीजीटी कपिल शणकवाण ने नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम और देश को दिए उनके योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप राणा की अगुवाई में बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।
बाक्स
रोनहाट/शिलाई। ग्राम पंचायत नाया-पंजोड़ में आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी ने तांदियो स्कूल में बाल दिवस मनाया। इस दौरान कई स्पर्धाएं आयोजित की गई। चित्रकला में अनन्या ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा व अर्नव ने तीसरा स्थान पाया। कविता पाठ में अमृता, देविका व मालविका, भाषण में अर्नव, काव्यानी व आकांक्षा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया।
संवाद
शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते प्रशिक्षु। स्रोत: कॉलेज