फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षिता, कनिका और प्रगति रही अव्वल

विज्ञापन
फागू  में मुख्यातिथि से पुरस्कृत छोगटाली पाठशाला के विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षिता, कनिका और प्रगति रही अव्वल
विज्ञापन

राजगढ़ उपमंडल की 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस फागू स्कूल में संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल की 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित हुई। इसमें 25 स्कूलों के 130 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यशपाल ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कनिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मंडियाघाट की हर्षिता और हिमानी ने पहला, सनियो दीदग की सृष्टि व ठोड़ निवाड़ के अर्पित व रिद्धि ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान और कोटला मांगन स्कूल की खुशबू व अंबिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में छोगटाली स्कूल की कनिका व आरुषि ने प्रथम, कोटला मांगन की आयुषी व ईशांत ने दूसरा और मंडिया घाट की भारती व वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजगढ़ के दिग्विजय व प्रगति ने प्रथम, सनियो दीदग के सूर्यांश व अनीतिका ने दूसरा स्थान पाया।
कनिष्ठ वर्ग के गणित ओलंपियाड में मंडियाघाट स्कूल पहले, धरोटी स्कूल दूसरे व छोगटाली स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में पबियाना के छात्र संगम ने प्रथम स्थान पाया।
वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजगढ़ के छात्र दीक्षित ने प्रथम, सनियो दीदग के छात्र आदित्य ने द्वितीय स्थान पाया।
साइंस एक्टिविटी के कनिष्ठ वर्ग में कोटला मांगन के श्रीयांश ने प्रथम, धरोटी के रुद्र ने द्वितीय और मंडियाघाट के रौनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में राजगढ़ के अर्णव ने पहला, गढोल पीरग के अक्षित ने दूसरा और छोग टाली के लविश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजगढ़ की नैनिका ने पहला, सनियो दीदग के लोविश ने दूसरा साथ प्राप्त किया। इनोवेटिव साइंस मॉडल में राजगढ़ की ईशा ने पहला, छोगटाली के क्षितिज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें