फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद-उल-अजहा

विज्ञापन
नाहन में ईद-उल-अजहा पर नमाज अता करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद-उल-अजहा
विज्ञापन

देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए उठे हाथ, मांगी दुआ

मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई।
इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद, कैप्टन सलीम अहमद समेत समुदाय के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

जामा मस्जिद कच्चा टैंक के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद-उल-अजहा की सभी को मुबारकवाद देते हुए कहा कि ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। प्रदेश और देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए आज का दिन पवित्र कुर्बानी का दिन माना जाता है। आज का दिन नबी हजरत इब्राहिम और उनके बेटे की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि आज का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत का दिन है और बहुत बड़ा त्योहार है। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह त्योहार अपने घरों में अपने परिवार के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। कुर्बानी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा न करें ताकि किसी की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे और समुदाय को बदनाम न होना पड़े।

...संवाद

नाहन में ईद-उल-अजहा पर नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें