फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घर में चल रहा बाड़ा चाकली स्कूल, अब तक नहीं भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
2021 में प्राइमरी से बनाया माध्यमिक, तीन कक्षाएं निजी घर में चलाने को विवश
विज्ञापन

दान दी भूमि ढलानदार, बना प्राइमरी स्कूल वह है वन विभाग की
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला बाड़ा चाकली निजी घर में चल रही है। यहां पर स्कूल में कमरे न होने से बच्चों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। इस वजह से अभिभावकों में भारी रोष है। कमरों की कमी के अलावा यहां पर खेल मैदान भी नहीं है। इस वजह से बच्चे खेलकूद में भी पिछड़ रहे हैं।
स्कूल को चलाने के लिए स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने अपने घर के तीन कमरे दिए हैं। इन्हीं कमरों में स्कूल चल रहा है। इस स्कूल में सात छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बता दें कि स्कूल को अप्रैल 2021 में अपग्रेड किया था। प्राइमरी के लिए भी कमरे कम थे। इससे स्कूल चलाने में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए राकेश कुमार ने अपना नया घर स्कूल के लिए दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद घर में छठी, सातवीं और आठवीं की कक्षा चल रही हैं। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार ने अप्रैल 2021 के बाद से आज तक स्कूल के लिए दिए कमरों का कोई किराया नहीं लिया है।
एसएससी प्रधान नरेश कुमार, चंपा देवी, कमला देवी ने बताया कि स्कूल घर में चल रहा है। यहां पर मैदान भी नहीं है। इससे बच्चे खेल भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में स्कूल भवन के निर्माण के लिए सरकार ने 30 लाख की राशि स्वीकृत की है। स्कूल के पास अपनी भूमि न होने के कारण एक वर्ष में यह पैसा नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि बाड़ा चाकली प्राइमरी पाठशाला जहां बना है वह वन विभाग की भूमि है। स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बार वन विभाग को भूमि स्कूल के नाम ट्रांसफर करने को लेकर पत्राचार किया जा चुका है, जिसके बाद डीएफओ राजगढ़ द्वारा भी यहां स्कूल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर स्कूल होने के कारण यहां अतिरिक्त कमरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बाड़ा चाकली माध्यमिक पाठशाला के भवन निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि दान कर दी गई थी। यह भूमि ज्यादा ढलानदार है। इस वजह से भवन निर्माण नहीं किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सराहां बिमला देवी ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण शीघ्र हो इसको लेकर वन विभाग को फाइल भेजी है। उम्मीद है शीघ्र ही वन विभाग की तरफ से भूमि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें