मटकमाजरी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
पुरूवाला (सिरमौर)। स्वास्थ्य चिकित्सा खंड राजपुर के मटकमजरी गांव में द हंस फाउंडेशन पांवटा एमएमयू-4 ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु और उनके साथी हेमंत ने नाक, कान, गला की जांच की। इस शिविर में मुख्य रूप से हंस फाउंडेशन पांवटा की टीम के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकित राणा, डॉ. सोहब, डॉ. अभिषेक शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वर्षा नेगी, फार्मासिस्ट दीक्षा तथा सर्वजीत सिंह, प्रयोगशाला परीक्षक रविन्द्र एवं काजल, वाहन चालक भुवनेश्वर और सुनील शामिल थे। संवाद