-इस खबर को न लगाएं
पांवटा साहिब के स्कूलों में चला विशेष बचपन बचाओ अभियान
पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, बच्चों को अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की दी जानकारी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपमंडल पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों में विशेष बचपन बचाओ अभियान चलाया गया। पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत आयोजित इस जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल सुरक्षा और बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत करवाया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण से बचने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के बारे में भी जानकारी दी गई।
अभियान में पांवटा साहिब कोर्ट नंबर-एक के वरिष्ठ सिविल जज विकास गुप्ता, कोर्ट नंबर-दो के सिविल जज राधव शर्मा, अधिवक्ता मंजीत कुमार, अधिवक्ता आमना बेगम, अधिवक्ता विजय कुमार, अधिवक्ता रंजीत सिंह चीमा और अधिवक्ता सौरभ तोमर ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं, पीएलवी संजीव कुमार, मंदीप कौर, आशा चौदान, अनीला और मोनिका ने भी अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।
इस दौरान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब, बीबीजीती कौर स्मारक स्कूल पांवटा साहिब, जामनीवाला स्कूल, मिश्रवाला स्कूल, निहालगढ़ स्कूल और बाता मंडी स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।