फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफोटा कॉलेज में बीए और बीकॉम की कक्षाएं इसी सत्र से

Fri, 10 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
विज्ञापन
Students - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सतौन/शिलाई(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में बीए व बीकॉम प्रथम सत्र की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू होंगी। प्रदेश सरकार इसकी अधिसूचना पहले ही कर चुकी है। हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. जयचंद शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है। उनको कफोटा कॉलेज में प्राचार्य या किसी वरिष्ठ प्राचार्य के आने तक कार्यकारी प्राचार्य का पदभार सौंपा गया है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने कफोटा में कॉलेज की इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे आसपास की दर्जनों पंचायतों के लोगों को घर से समीप ही बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का अवसर मिलेगा। कई परिवार आर्थिक तंगी से बच्चों को कॉलेज शिक्षा नहीं दिलवा पाते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी माह के 17 से 20 जून तक प्रदेश के मुख्यमंत्री का कफोटा दौरा हो सकता है। इसी बीच कफोटा कॉलेज के लिए स्टाफ पूर्णत: भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री क्षेत्र में दौरे के दौरान नए खोले गए कफोटा कॉलेज का फाउंडेशन स्टोन भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, कार्यकारी प्राचार्य कफोटा कॉलेज डॉ. जयचंद शर्मा ने कहा कि इसी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। रूसा के नये पाठ्यक्रम के तहत बीए प्रथम सत्र पांच विषयों के साथ अपना मेजर विषय व माईनर चुन सकते हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान व इतिहास शामिल हैं।
...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें