सचित्र-(फोटो सहित स्थान दें)
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन का जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि जमा दो विज्ञान संकाय में रिया शर्मा ने 93 फीसदी अंक लेकर प्रथम, रिधिमा शर्मा और दर्श शर्मा ने 92 फीसदी अंक लेकर दूसरा और स्वास्तिक व तन्मय ने 90 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जमा दो के कॉमर्स संकाय में कानन ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम, वंश, अनुष्का, अध्य्यन, रिधम शर्मा व प्रथम ने 94 अंकों के साथ दूसरा और अर्नव शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 13 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक और 83 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए। प्रधानाचार्य केके चंदोला ने सभी शिक्षकों, अभिभावक और विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई देते हुए उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
-संवाद
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।
वंश, कामर्स, एवीएन नाहन।