फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एवीएन की पांच मेधावी छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन कर छात्रवृ​त्ति के लिए चयनित एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थी
विज्ञापन
-प्रदेश शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन स्कूल नाहन के पांच मेधावी छात्राओं का चयन प्रदेश सरकार की बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ शैक्षिक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर छात्राओं को यह सम्मान मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चंदोला ने बताया कि जमा दो कक्षा की छात्रा कानन शर्मा और दसवीं कक्षा की छात्राएं आराधना सिंह, साधना सिंह, जसमीत कौर और हितेषी का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जमा दो की 20 छात्रवृत्तियों में से एक और दसवीं कक्षा की 20 छात्रवृत्तियों में से चार छात्रवृत्तियां एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कानन शर्मा ने जमा दो कक्षा के वाणिज्य संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में आराधना सिंह और साधना सिंह ने 98-98 प्रतिशत, जसमीत कौर और हितेषी ने 97-97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश सरकार इन छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले मन्नत सभरवाल, अदिति राणा और देवांश कश्यप को विद्यालय प्रबंधन की ओर से 10-10 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें