फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अविनाश सैनी को सौंपी ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज युवा विंग की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सैनी समाज पांवटा साहिब युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

गगनदीप, दलजीत, हिमांशु और राजकुमार संयुक्त सचिव नियुक्त
बिरादरी के उत्थान व समाज सेवा का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब इकाई का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में युवा विंग की कमान अविनाश सिंह सैनी को सौंपी गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बालाजी बैट्रीज पांवटा साहिब के निदेशक रामलाल कच्छावा रहे। बैठक में सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी और जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान समाज के उत्थान और समाजसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब की युवा विंग का गठन किया गया। अविनाश सिंह सैनी को युवा अध्यक्ष, गुरमीत सिंह सैनी को महासचिव बनाया गया। संदीप सैनी, मलकीत सिंह सैनी, रणवीर सिंह सैनी, मनजीत सिंह सैनी और अशोक सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। गगनदीप सिंह सैनी, दलजीत सिंह सैनी, हिमांशु सैनी और राजकुमार सैनी को संयुक्त सचिव बनाया गया। मनीष सैनी को मीडिया को-ऑर्डिनेटर और अमरीक सिंह सैनी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांवटा साहिब की मुख्य कार्यकारिणी में सरदार अमरजीत सिंह सैनी को शहरी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में पांवटा साहिब पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सरदार जगत सिंह सैनी, हिमाचल मास्टर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष एवं पांवटा पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा अधिवक्ता, पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी, बीकेडी स्कूल एवं कॉलेज के अध्यक्ष, सिख नौजवान सेवा जत्थे के अध्यक्ष एवं व्यवसायी एनपीएस सहोता, अधिवक्ता परविंदर सिंह तथा दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें