फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्विफ्ट चैट पोर्टल पर हाजिरी में लापरवाही पर नपेंगे स्कूल प्रमुख, शिक्षा विभाग सख्त

विज्ञापन
राजेश चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, सिरमौर।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




इंटरनेट न होने पर एक हफ्ते के भीतर देना होगा निदेशालय का तय प्रमाण पत्र

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों में स्विफ्ट चैट (वीएसके) पोर्टल पर शिक्षकों और छात्रों की रोजाना ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने वाले स्कूल प्रमुखों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग ने इस ढुलमुल रवैये को प्रशासनिक कर्तव्य में कोताही माना है।
उप शिक्षा निदेशक (उच्च) सिरमौर ने जिले के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार, शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि कई स्कूलों में स्विफ्ट पोर्टल पर हाजिरी नियमित रूप से मार्क नहीं की जा रही है। उच्च अधिकारी की नाराजगी के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल क्लस्टर (कॉम्प्लेक्स) के तहत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च स्कूलों की ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की ही होगी।

-बाक्स
हाजिरी के लिए यह रहेगा तय शेड्यूल
ग्रीष्मकालीन स्कूल में सुबह 10:30 बजे तक चेक-इन और दोपहर 03:15 बजे तक चेक-आउट की जानकारी दर्ज करनी होगी। वहीं, शीतकालीन स्कूल में सुबह 11:00 बजे तक चेक-इन और शाम 04:15 बजे तक चेक-आउट अनिवार्य होगा।

-बाक्स
खराब इंटरनेट का बहाना नहीं चलेगा, देना होगा सर्टिफिकेट
विभाग ने उन क्षेत्रों के लिए भी रास्ता निकाला है जहां नेटवर्क की समस्या है। यदि खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण कोई स्कूल स्टाफ की हाजिरी पोर्टल पर दर्ज नहीं कर पा रहा है, तो उन्हें शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा जारी किया गया विशेष प्रमाण पत्र भरकर एक सप्ताह के भीतर नाहन स्थित कार्यालय में जमा कराना होगा। तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेश चौहान ने बताया कि समर और विंटर स्कूलों के लिए ऑनलाइन चेक-इन व चेक-आउट का समय निर्धारित किया गया है। इसी के अनुसार स्विफ्ट चैट (वीएसके) पोर्टल पर शिक्षकों और छात्रों की रोजाना ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है।

संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें