फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिपार के कांटी मशवा निवासी गुमान सिंह हुआ ठगी का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र निवासी व्यक्ति को शातिर गिरोह ने ठगी का शिकार बनाया है। पैसे निकालते समय एटीएम कार्ड को बदल लिया। इसके बाद खाते से 50 हजार नकदी निकाल ली। शिकायत मिलने पर पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार के ग्राम कांटी मशवा के निवासी गुमान सिंह पैसे निकालने के लिए एटीएम गए थे। बद्रीपुर जामनीवाला के समीप एटीएम में पैसे निकालते वक्त दो व्यक्ति आ गए। पैसे निकालते वक्त पिन नंबर देखने लगे। दोनों ने इस दौरान एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद तुरंत वहां से भाग गए।
विज्ञापन

गुमान सिंह ठगी की आशंका सोचते हुए बचत खाता बंद करवाने बैंक पहुंचे। इसी बीच खाते से 50 हजार निकाल लिए गए।
एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें