फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में नगर परिषद ने शुरू की अतिक्रमण हटाओ मुहिम

विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा साहिब की टीम सिविल अस्पताल के समीप से अतिक्रमण हटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सिविल अस्पताल गेट के पास चार अवैध कब्जे हटाए, सड़क किनारे दुकानें लगाकर किया था अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद पांवटा साहिब ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने सिविल अस्पताल गेट के समीप कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए चार अतिक्रमण हटाए। इस दौरान सड़क किनारे लगाई गई दुकानों को हटाकर रास्ता खाली करवाया गया।
सिविल अस्पताल के समीप सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार तंग हो रहा था। इससे वाहनों की आवाजाही के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण बढ़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई पर्यवेक्षक सुशील कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए कब्जे हटवाए। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया था। शुक्रवार को टीम भेजकर चार अतिक्रमण हटवा दिए गए हैं। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें