फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा के गुरूद्वारा मैदान में 25 मई को होंगे एथलेटिक्स के ट्रायल

विज्ञापन
विजय यादव।
विज्ञापन
पांवटा के गुरुद्वारा मैदान में 25 मई को होंगे एथलेटिक्स के ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 25 मई को पांवटा साहिब के गुरुद्वारा मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला महासचिव विजय यादव ने बताया कि छात्र और छात्रा वर्ग के ट्रायल अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रायल देने के इच्छुक प्रतिभागी अपने पहचान और जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर मौके पर पहुंचे। यहां से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 7 और 8 जून को बिलासपुर में होने जा रही है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को एएफआई से अपना यूडीआई नंबर जनरेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ही ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-10 और अंडर-12 लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें