-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के स्थान में बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आगामी 9 और 10 मई को नगर परिषद मैदान, पांवटा साहिब में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के एथलीट भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रतियोगिता धर्मशाला में आयोजित होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता 13 और 14 जून को हमीरपुर में आयोजित होगी। मीट का आयोजन पांच आयु वर्गों में किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग (पुरुष व महिला) शामिल हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों को हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जहां उनके आने जाने का खर्च एसोसिएशन द्वारा उठाया जाएगा।
संघ के महासचिव विजन कुमार यादव ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि 9 मई को सुबह 7 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्होंने कहा कि 9 में को अंडर 14 और अंदर 16 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए यूआईडी नंबर बनवाना अनिवार्य होगा। साथ ही एक खिलाड़ी अधिकतम दो ही आयु वर्गों में भाग ले सकेगा। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मीट के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में की गई है। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज शर्मा, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह नागरा, महासचिव विजय कुमार यादव, कार्यकारी सदस्य जफर अली, मिस हिना, इकबाल कौर, पंकज शर्मा और गुरनाम सिंह आदि सक्रिय रूप से जुटे हैं।