फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा में भाजपा ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन
माजरा में बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा के
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल माता कटासन की ओर से माजरा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल, भाजपा के संस्थापक होने के साथ ही भारत के महान नेता एवं उच्च कोटि के विचारक थे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा मंडल माता कटासन अध्यक्ष मलकीत चौधरी, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुनीश चौहान बृजेश गोयल, जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य भगवान दास एवं अंकिता शर्मा, अमित अग्रवाल, कृष्ण कांत शर्मा, कुलदीप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का माजरा में प्रदर्शन
धौलाकुआं । भाजपा मंडल माता कटासन की ओर से माजरा में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश और सिरमौर जिले में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों, स्वास्थ्य संस्थानों को बंद किए जाने और आम लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

माजरा में बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें