अरिहंत फिएस्टा में दर्शकों ने खेलों और खाद्य पदार्थों का लिया आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती नर्सिंग महाविद्यालय व अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के तत्वाधान में आयोजित अरिहंत फिएस्टा शनिवार देर रात को संपन्न हो गया। इस आयोजन में दर्शकों ने विभिन्न प्रकार के खेलों व खाद्य पदार्थों का आनंद लिया।
छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पुरस्कारों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर माता पद्मावती नर्सिंग महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन, माता पद्मावती संस्था प्रमुख रिजी गीवर्गीस व अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य देविंद्र साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।