नगरोटा बगवां में टेबल टेनिस स्पर्धा में ट्राफी हासिल करने वाले सिरमौर व अन्य जिलों के विजेता खिल?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में चल रही राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-11 वर्ग की टेबल टेनिस स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में सिरमौर के आरव गुप्ता ने कांगड़ा के अभिराज को 3-0 और लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की हर्षिता ने मंडी की सुहाना को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा में लड़कियों की अंडर-15 वर्ग में सिरमौर टीम की पावनी, ईशानवी, अवंतिका व ऐलिना ने सोलन टीम को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया है। इसके अलावा अंडर-17 और 19 वर्ग में भी सिरमौर टीम ने सोलन की टीम को 3-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
लड़कों के अंडर-15 वर्ग में सिरमौर टीम के आरव, अक्षित तोमर व दक्ष ने सोलन की टीम को 3-2 और मंडी टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में भी सिरमौर टीम के शिवम, आरव, अक्षय, अन्नत ने मंडी टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।