गर्म कपड़ों व जूतों के साथ बाढ़ प्रभावित सिरमौरी ताल के बच्चे। स्रोत: महासंघ
सिरमौरी ताल स्कूल के 38 छात्रों को दिए गर्म कपड़े, जूते और जुराबें
जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने और सहायता की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल में 38 छात्रों को गर्म कपड़े, जूते व जुराबें वितरित कीं। अगस्त महीने में बादल फटने से सिरमौरी ताल गांव में भारी तबाही हुई थी। इस कारण पूरे गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर ने कहा कि सोमवार को स्कूल जाकर छात्रों को स्वेटर, जूते और जुराबें दीं। संघ के माध्यम से छात्रों को दूसरी सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। स्कूल प्रबंधन कमेटी और स्टाफ ने महासंघ का आभार प्रकट किया है।
इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर, पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष गुरबचन सिंह, महासचिव तरूण परमार, जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर के अलावा सिरमौरी ताल स्कूल की अध्यापिका रेखा पुंडीर, राजो चौहान व एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
संवाद