फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पार्किंग के लिए निजी भू-मालिकों से करे आवेदन आमंत्रित

Tue, 01 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला उद्योग महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां बताया कि कालाअंब क्षेत्र में नेशनल हाईवे 72 तथा त्रिलोकपुर रोड पर चालकों की ओर से अपने बड़े-बड़े ट्रक व ट्राले बेतरतीब ढंग से सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं जिस कारण अक्सर यहां ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है तथा दुर्घटनाओं का भी अंदेशा रहता है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए उपायुक्त सिरमौर के आदेशानुसार कालाअंब क्षेत्र में निजी भू-मालिकों से प्राइवेट ट्रक पार्किंग का प्रावधान किया जाना प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।


 
उन्होंने कहा कि इच्छुक निजी भू-मालिक जिनके पास कम से कम 15 से 20 ट्रकों को पार्क करने के लिए सड़क के साथ लगती भूमि उपलब्ध है ऐसे भू-मालिक प्राइवेट ट्रक पार्किंग के लिए इस कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर आवेदन कर सकते हैं ताकि निजी ट्रक पार्किंग की दरें एसडीएम नाहन से अनुमोदित करवा कर इस व्यवस्था को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राइवेट ट्रक पार्किंग होने पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में बहुत मदद मिलेगी तथा आगामी चैत्र नवरात्रों में त्रिलोकपुर मेले के दौरान भी ट्रैफिक की आवाजाही में बहुत सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें