फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने यातायात नियमों का पालन, दुर्घटना के बाद पहले घंटे (गोल्डन आवर) की अहमियत, संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान प्रावधानों और नशे की हालत में वाहन न चलाने के विषय में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि 1 से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पंफलेट और अन्य जागरूकता सामग्री वितरित की गई। साथ ही स्वयंसेवियों ने स्कूल के विद्यार्थियों, स्थानीय युवाओं, वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवियों साक्षी, प्रगति, रितिका और अंजु ने ददाहू बाजार, बस अड्डा और पार्किंग स्थल पर लोगों से संवाद किया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें