फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में 135 युवा स्वयंसेवकों को दिया जाएगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम पंचायत अजरोली में 21 से 23 सितंबर तक होगा खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बेहतर आपदा तैयारी और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अजरोली में 21 से 23 सितंबर तक तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से युवा स्वयंसेवकों का कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विकासखंड पांवटा साहिब की अजरोली, भुंगरनी, डोबरी सालवाला, फतेहपुर, गुरुवाला सिंघपुरा, नवादा, मेलियों, मुगलावाला करतारपुर तथा फूलपुर पंचायतों के 135 युवा स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन, चेतावनी प्रणाली, वन अग्नि से बचाव, अग्नि सुरक्षा उपकरण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अस्पताल प्रबंधन तथा दिल का दौरा, डेंगू और सांप के काटने जैसी आपात स्थितियों में उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें