कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसरपर अंशिका को मिस फेयरवेल और अभय प्रकाश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी, निर्मला राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को फूल देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने छात्रों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए प्रगति करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में आगे बढ़े और आने वाली चुनौतियों का सामना अच्छे से करें। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बच्चों से कहा कि छात्रों को जीवन में सदैव अनुशासित जीवन शैली को अपनाना चाहिए। विदाई समारोह में 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने सामूहिक नृत्य, आदित्य तोमर ने गीत और काजल ने रिदम गायन प्रस्तुत किया। मंच का संचालन 11वीं के श्रेया, ज्योति, वंशिका, प्रिया, निहारिका, सौम्या, एशना, शतांशी,भूमिका, अधुना, शिवांश, नंदिनी, दिशा ने किया। 12 वीं के छात्रों को स्मृति चिह्न, टाइटल व स्लाइड शो प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद 12वीं की संध्या, पीयूष, अंशिका ने मंच संचालन कया। 12वीं की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य कर मन मोह लिया। कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों ने अनुभव साझा किए।
इस दौरान बेस्ट अनुशासित छात्रा अंशिका मिस फेयरवेल व अभय प्रकाश मिस्टर फेयरवेल रहे। मिस पर्सनालिटी अंशिका और पीयूष मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए। अभयुदय और सौम्या मिस फ्रेशर चुने गए। वहीं मिस्टर ईव निखिल आजाद और मिस ईव उर्वशी को चुना गया।इस अवसर पर निदेशक मनोज राठी, ललित राठी सहित स्कूल के सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।