फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंश पंवार ने सफलतापूर्वक पूर्ण की ऑन-जॉब ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिरकपुर में हुआ ट्रेनिंग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बर्मा पापड़ी के छात्र अंश पंवार ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत मेधावी छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह प्रशिक्षण पेराडाइस ग्रुप ज़िरकपुर में आयोजित किया गया। यहां छात्र को आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल सीखने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान अंश पंवार ने विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं, कार्यस्थल के व्यवहार, तथा आधुनिक उपकरणों के उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इससे उसके व्यावसायिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शालू परमार ने बताया कि इस प्रकार की ऑन-जॉब ट्रेनिंग से छात्रों को वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव मिलता है। इससे उनके भविष्य के कॅरिअर निर्माण में मदद मिलती है। उन्होंने छात्र अंश पंवार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें