फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंश व अंकित राज्य स्तर कबड्डी प्रतियोगिता को चयनित

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता को चयनितग्लोबल अकादमी स्कूल के खिलाड़ी स्कूल निदेशकव स्टॉफ क
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द ग्लोबल अकादमी पांवटा साहिब के दो छात्रों अंश ठाकुर व अंकित चौहान का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के निदेशक डॉ. विश्वजीत बंसल व प्रधानाचार्या बंदना बंसल ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चंबा में होगी। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के डीपीई अमित धीमान व पीईटी कमलेश तोमर समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य बधाई के पात्र हैं। दो खिलाडिय़ों के चयन से स्कूल में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

संवाद
...

शिल्ला स्कूल के रक्षित चौहान राज्य स्तर स्पर्धा को चयनित
सतौन (सिरमौर)। बनकला स्कूल में हुई जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग में 41 किलोभार की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिल्ला के छात्र रक्षित ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कफोटा ब्लॉक से रक्षित चौहान पुत्र सुनील चौहान का चयन अब जिला मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को हुआ है। शिल्ला स्कूल के प्रभारी प्रदीप चौहान, राजेन्द्र तोमर ,अनूप रानी, दिनेश कुमार दत्ता ने बताया कि बुधवार से 16 अक्तूबर तक मंडी में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में खिलाड़ी रक्षित चौहान सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें